झुंझुनू

चंवरा से श्याम लक्खी मेले के पद यात्रियों के लिए निशुल्क मेडिकल टीम रवाना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा।  इन दोनों बाबा श्याम का लक्खी मेला परवान पर है। देश के कोने-कोने से सड़कों पर पद यात्रियों के जत्थे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सेवाभावी लोग अलग-अलग तरीकों से श्याम भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसी तरह चंवरा का पुरुषोत्तम लाल सोनी परिवार भी पिछले 14 वर्षो से हर वर्ष बाबा श्याम के मेले में शिविर लगाकर पदयात्रियों के लिए निशुल्क मेडिकल सेवा प्रदान करते हैं। चौफूल्या से सोमवार को श्याम भक्तों की सेवा के लिए मेडिकल टीम रवाना हुई। नवल कुमार सोनी ने बताया कि मेडिकल टीम में पोंख सीएचसी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल सैनी, बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में कार्यरत भजनलाल सैनी, चौथमल सैनी आदि अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में पद यात्रियों के लिए एक्यूप्रेशर मशीनों द्वारा मसाज व निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएंगी। जिसका समस्त खर्च सोनी परिवार द्वारा वहन किया जाता है। सोनी परिवार द्वारा यह 14 वां निशुल्क मेडिकल शिविर रहेगा। सोमवार को शिविर गुढ़ागौड़जी में लगाया जाएगा। सूरजगढ़ निशान के गुढ़ागौड़जी आगमन के बाद मंगलवार को गायत्री गौशाला उदयपुरवाटी में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद बुधवार को गुजरा में शिविर रहेगा। गुरुवार को दूध का वास में शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान सेवाभावी टीम में विनय कुमार सोनी, कमल सोनी, वीरेंद्र जांगिड़, रुड़मल सैनी, संजय सैनी, पवन सोनी, विकास सेन, राजेंद्र गुर्जर, कमल सोनी, सुनीता सोनी, अनीता सोनी, खुशी सोनी, दिलीप कुमावत, सोनू सोनी, अंकित सैनी, नक्श सोनी, भूमिका सोनी, विजेश सैनी सहित कई लोग रवाना हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button