
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी जिला पदाधिकारियों की सूची में अशोक राठौर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राठौर समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखा गया। राठौर धर्मदा समिति कोंच के अध्यक्ष रोहित राठौर एवं राठौर सेवा मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता अशोक राठौर के आवास पर उनका स्वागत करने पहुंचे उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया
शिक्षक नेता अशोक राठौर की ऊर्जावान कार्यप्रणाली और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा से प्रेरणादायक रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में जालौन भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। बधाई देने वालों का तांता और यह जोश बताता है कि जनता और कार्यकर्ताओं का उन पर कितना अटूट विश्वास है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अरविंद राठौर कालपी उमाशंकर राठौर (दादा) गुपलापुर, रोहित राठौर पत्रकार पनयारा, जयप्रकाश राठौर, अमित राठौर, संजीव राठौर, संदीप राठौर, दीपक साहू, अजय साहू, प्रेम राठौर, मनोज पटेल, कल्याण राठौर, राज राठौर सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अशोक राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही उपस्थित जनों ने भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि आगामी पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक राठौर साहू समाज पूर्ण रूप से पार्टी का सहयोग करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर समाज एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।


