दिग्दर्शन प्रकाशन द्वारा विश्वनाथ के विशिष्ट कवि चित्र प्रसाद पौड़ेल को समन्वय पुरस्कार प्रदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विश्वनाथ, असम : विश्वनाथ चाराली के निवासी पाभै उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक चित्र प्रसाद पौड़ेल को कल जोरहाट स्थित दैनिक संवाद गोष्ठी तथा दिग्दर्शन प्रकाशन की ओर से “समन्वय कवि” पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार सम्मान समारोह विश्वनाथ के उत्तर सोतिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में किसी गया।असमिया हिंदी और नेपाली भाषा मे कविता लिखनेवाले श्री पौडेल विश्वनाथके एक वरिष्ठ समाजकर्मी। उत्तर सोतिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनुष्ठित सारस्वत कार्यक्रम में सम्बर्धना कार्यक्रम में बहु गणमान्य नागरिक की उपस्थिति सराहनीय था। विद्यालय की शिक्षिका लवनु शइकिया ने सुन्दर तरीके से अनुष्ठान परिचालन की थी। सभागृह में मौजूद थे दैनिक संवाद गोष्ठी के सम्पादक श्री पंकज कुमार दास जी। बीच-बीच में छात्र छात्राओं की तरफ गीत, नृत्य और कविता वाचन से सभा सारगर्भित हो उठा । इस उपरांत दैनिक संवाद गोष्ठिने असम के भिन्न-भिन्न क्षेत्रोंसे समाज, साहित्य और संस्कृति से जुड़े हुए कोई व्यक्तित्व को भी सम्मानित किया गया।




