खैरथल
जिले के प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों का वार्डवार आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न
महिला आरक्षण सहित वर्गवार सीटों का हुआ निर्धारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण की लॉटरी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में सम्पन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के साथ-साथ संबंधित वर्गों में महिला आरक्षण निर्धारित किया गया।
पंचायत समिति वार प्रधान पद हेतु आरक्षण का विवरण इस प्रकार है
प्रधान पद हेतु पंचायत समिति किशनगढ़ बास के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति कोटकासिम के लिए सामान्य वर्ग, पंचायत समिति तिजारा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति टपुकड़ा के लिए सामान्य वर्ग, पंचायत समिति मुण्डावर के लिए सामान्य महिला वर्ग, तथा ततारपुर पंचायत समिति में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है।
जिला परिषद सदस्य हेतु वार्ड वार आरक्षण निम्न प्रकार है-
जिला परिषद सदस्य हेतु 25 वार्डों में निर्धारित आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 8 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए 7 एवं 8, एससी महिला के लिए 1 एवं 12, ओबीसी के लिए 4, 16 एवं 20, ओबीसी महिला के लिए 13 एवं 19, सामान्य वर्ग के लिए 2, 9, 11, 14, 18, 21, 24, एवं 25 तथा सामान्य महिला के लिए 3, 5, 6, 10, 15, 17, 22 एवं 23 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति सदस्य हेतु वार्ड वार आरक्षण निम्न प्रकार है-
पंचायत समिति ततारपुर के 15 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 4 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 10 एवं 12, एससी महिला के लिए 11, ओबीसी के लिए 5 एवं 13, ओबीसी महिला के लिए 3, सामान्य वर्ग के लिए 1, 2, 6 एवं 15 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 7, 8, 9, एवं 14 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति मुंडावर के 17 वार्डों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 1 वार्ड, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 4 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एसटी के लिए वार्ड संख्या 9, एससी के लिए वार्ड संख्या 16 एवं 17, एससी महिला के लिए 1 , ओबीसी के लिए 10 एवं 15, ओबीसी महिला के लिए 14, सामान्य वर्ग के लिए 2, 6, 8 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 3, 4, 5, 7, 11 एवं 12 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति टपुकड़ा के 19 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 3, एससी महिला के लिए 12, ओबीसी के लिए 6 एवं 7, ओबीसी महिला के लिए 10, सामान्य वर्ग के लिए 1, 2, 5, 13, 16, 17 एवं 18 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 8, 9, 11, 14, 15 एवं 19 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति तिजारा के 21 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 5 एवं 7, एससी महिला के लिए 6, ओबीसी के लिए 2 एवं 18, ओबीसी महिला के लिए 12 एवं 16, सामान्य वर्ग के लिए 1, 3, 9, 10, 11, 13 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 4, 8, 14, 15, 17, 19 एवं 21 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति कोटकासिम के 19 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 6 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 9 एवं 12, एससी महिला के लिए 5 एवं 19, ओबीसी के लिए 13 एवं 17, ओबीसी महिला के लिए 1, सामान्य वर्ग के लिए 3, 4, 7, 8, 11, एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 2, 6, 10, 15, 16 एवं 18 निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति किशनगढ़ बास के 19 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 6 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 4 एवं 5, एससी महिला के लिए 6, ओबीसी के लिए 3 एवं 16, ओबीसी महिला के लिए 14, सामान्य वर्ग के लिए 1, 8, 9, 13, 18 एवं 19 तथा सामान्य महिला के लिए 2, 7, 10, 11, 12, 15 एवं 17 निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार जिले के सभी पंचायतों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट एवं विधायक, विभिन्न पार्टियों के सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

