पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू व झामुमो जिलाध्यक्ष ने सीएम हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, कराया अवगत

MLA Hemlal Murmu and JMM district president met CM Hemant Soren and informed him about the incident.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/रांची। हेमलाल मुर्मू एवं अजीजुल ईस्लाम ने रांची के मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण की मांग रखी, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके साथ ही लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक से बिंझा होते हुए हाथीगढ़ पीडब्ल्यूडी सड़क तक बायपास सड़क निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, जिससे आवागमन सुगम हो सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिले। नेताओं ने पाकुड़ जिले में पेयजल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, जिसके समाधान हेतु ठोस कदम आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू एवं हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button