
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित हाइवे NH 9 पर चलती कार में अचानक आग लग गई जिससे कार आग का गोला बन गई । हाइवे पर जा रहे अन्य कार चालकों के जानकारी देने पर कार सवारों ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई ।
जानकारी के अनुसार , जनपद हापुड के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे NH 9 पर चलती गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई । निजामपुर बाईपास के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई जिससे देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। वही कार में लगी आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और जलती हुई कार में लगी आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है जिस कार में आग लगी वह कार हापुड से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी और चलती कार में अचानक आग लगने से कार में बैठे लोग दहशत में आ गए और जलती हुई कार से कूद कर लोगों ने अपनी जान बचाई। वही NH-9 पर चलती हुई कार में आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।



