रास्ते के विवाद को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और ग्रामीणों में हुआ विवाद…
रास्ते को चुनावी मुद्दा बनाकर जबरन जेसीबी चलवा रहे पूर्व प्रधान को पुलिस ने रोका...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और पूर्व प्रधान रह चुके भाजपा नेता आमने सामने आ गए । दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया । दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए । पूर्व प्रधान रास्ते को चुनावी मुद्दा बना रहा है जिसको लेकर विवाद बढ़ गया । विवाद बढ़ने पर ग्रामीण मुकेश ने डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से खुदाई करवाते हुए बीजेपी नेता को रोकते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुला लिया ।
जानकारी के अनुसार , हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हारसिंगपुर में एक रास्ते के उपयोग और उसकी मरम्मत को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। यह मुद्दा हाल ही में गांव में चुनावी रंग लेने लगा, जिसमें पूर्व प्रधान और वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सैनी की भूमिका को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
पूर्व प्रधान पवन सैनी का कहना है कि रास्ता गांव की सामान्य सुविधा के लिए जरूरी है, जबकि विरोधी पक्ष इसे व्यक्तिगत हितों से जोड़कर देख रहा है।
जबकि वहीं गांव के ही मुकेश का कहना है कि , भाजपा नेता इसे विवाद का विषय बना रहे हैं । हमारी जमीन के आगे आठ फुट का रास्ता है जबकि पूर्व प्रधान पवन सैनी इसे लोक निर्माण विभाग से मिलकर इसे बीस फुट का करना चाहते हैं । हमारी जमीन जबरदस्ती काटी जा रही है । जबकि लोकनिर्माण विभाग ने इस रास्ते को बड़ा करने का कोई निविदा या अधिग्रहण की सूचना निकाली हैं। हमें हमारी भूमि अधिग्रहण का भी कोई नोटिस नहीं मिला है । जबरदस्ती हमारी जमीन से रास्ते निकालने के लिए जेसीबी चलवाई गई है। विवाद बढ़ने की स्थिति को देखते हुए मैने डॉयल 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया है । हमने इसकी शिकायत डीएम से भी की है । अब मामले की जांच प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है ।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शांति बनाए रखने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि वहीं ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर बार-बार विवाद होने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। और हमारी प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द इस विवाद का समाधान निकाला जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
हाफिजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि , रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था । दोनों पक्षों को समझा दिया गया है । अब मामला शांत है । दोनों पक्षों को चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है ।



