बोकारो

बोकारो उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर गोमिया प्रखंड का दौरा किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने संयुक्त रूप से अनुमंडल प्रशासन के साथ बकरीद त्यौहार को लेकर गोमिया प्रखंड के दलाल टोला, चटनिया बागी और इस्लाम टोला क्षेत्र में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्वक रूप से मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व-त्यौहार, चाहे वो किसी भी धर्म का हो, सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। त्यौहार को मिलजुलकर मानने से हमारी राष्ट्रीय एकता और भी मजबूत और अखंड होती है, और इससे भाईचारा भी बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा की बकरीद का त्यौहार शांति और त्याग का प्रतीक है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्ति की है कि केवल गोमिया प्रखंड ही नहीं अपितु पूरा बोकारो जिले में बकरीद का त्यौहार सभी लोग मिलजुल कर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे। मौके पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो सहित प्रशासन के अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button