झांसी

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झांसी। आरपीएफ मित्र योजना समिति एवं आरपीएफ स्टाफ द्वारा रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन, झांसी पर कृष्णानंद तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त,आरपीएफ के नेतृत्व में संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से अपील की गई कि वह सतर्क रहें तथा अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें, किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने पीने की कोई वस्तु न लें उसमें जहर हो सकता है। यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तत्काल आरपीएफ ,जीआरपीएफ को सूचित करें। स्टेशन परिसर में तथा ट्रेन के अंदर गंदगी ना फैलाएं न फैलाने दें।
जागरुकता अभियान कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक एस के सिंह, उप स्टेशन प्रबंधक- पी के अग्रवाल, विपुल सक्सेना, देवेश शाक्या,उप निरीक्षक उमा यादव, आरपीएफ मित्र पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी, आनन्द कुमार सक्सेना, इंद्रपाल सिंह खनूजा, अतुल अग्रवाल किलपन,संदीप साहू, दीप चन्द्र, अशोक कुमार बिलगैया, संतोष कुमार गौड, साकिर खान मंसूरी, शोभाराम राय, आरपीएफ स्टाफ संजय सक्सेना ,रवि शंकर सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया, आनन्द कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button