सिंगरौली

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

एसडीएम राजस्व प्रकरणों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा करे -  बैनल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । कलेक्टर  गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की सीमांकन, बटनवारा, नामांतरण आदि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे l उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि एवं गुणवत्ता पूर्वक किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए की अपर कलेक्टर एवं सभी
उपखंड अधिकारी अपने अधीनस्थ कोर्टों का समय समय पर निरीक्षण करें। तथा सुनिश्चित करें कि तहसील कोर्टों का निर्धारित समय पर नियमित आयोजन किया जाए । कोर्ट में प्रस्तुत होने वाले सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करे साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर लंबित न रहे एवं संबंधित तहसील अंतर्गत पटवारी 10 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट के सम्बंधित कार्यों को हमें पूरी गंभीरता के साथ संचालित करने की आवश्यकता है। मेरे द्वारा भी सभी कोर्टों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
कलेक्टर ने निर्देश दिए की प्रति सप्ताह एसडीएम अपने अधीनस्थ तहसीलदार नायब ,तहसीलदार आर.आई. एवं पटवारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यो की समीक्षा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कोर्टों में नियमित रूप से तहसीलदार द्वारा पेशियां ली जाए। सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें। 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण करने हेतु तहसील स्तर पर शिविर का आयोजन करें। इन शिविरों के माध्यम से आवेदकों को उनके आवेदन के सम्बंध में जरूरी मार्गदर्शन देकर प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button