बरेली

योगी सरकार में ऑटोमेशन से हरे-भरे रहेंगे शहर के पार्क, तय समय पर खुद होगी सिंचाई

बरेली में कम खर्च में पार्कों की हरियाली बचाने के लिए नगर निगम ने शुरू की कवायद

पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिविल लाइंस के दो पार्कों में लगाया गया ऑटोमेटिक वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम
इन दो पार्कों में प्रोजेक्ट सफल रहा तो शहर के सभी 253 पार्कों में लागू होगा सिस्टम
प्रत्येक पार्क में हरियाली बचाने पर नगर निगम खर्च रहा एक लाख रुपये
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर के पार्कों की हरियाली को बचाने और पानी की बेहतर बचत के लिए नगर निगम एक नई पहल करने जा रहा है। अब पार्कों में ऑटोमाइज्ड वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम के जरिए तय समय पर अपने आप पानी का छिड़काव होगा। इसकी शुरुआत सिविल लाइंस क्षेत्र के दो पार्कों से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कमिश्नर आवास के पास स्थित पार्क और नगर निगम कैंपस के पार्क को ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक के लागू होने के बाद पौधों और घास की सिंचाई के लिए मानवीय दखल खत्म हो जाएगा और पहले से तय समय के अनुसार स्वतः पानी का छिड़काव होगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आगे चलकर शहर के सभी 253 पार्कों में इस सिस्टम को लागू किया जाएगा। इससे न सिर्फ पानी की बचत होगी, बल्कि कम खर्च में पार्कों की हरियाली को बनाए रखना भी आसान होगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी और शहरवासियों को साफ, सुंदर और हरे-भरे पार्कों की सौगात मिलेगी।
प्रोजेक्ट की शुरुआत कमिश्नर आवास और नगर निगम कैंपस के पार्कों से की जाएगी। इससे इन क्षेत्रों की हरियाली सुरक्षित रहेगी। कम खर्च में बेहतर सिंचाई, पानी की बचत और पार्कों की हरियाली लंबे समय तक बनी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button