मेरठ

वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से संपन्न, योग गुरुओं का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “वृहद योग शिविर एवं सम्मान समारोह – 2025” का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के “योग परिसर” में हुआ, जिसका शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई, जिससे भारत की प्राचीन विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला। उन्होंने योग को न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताया।

संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारत, जो आज दुनिया का सबसे युवा देश है, योग और अध्यात्म के बल पर पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। वहीं, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने एक महीने तक चले “योग माह” के समापन अवसर पर कहा कि भारत को तनावमुक्त और वैश्विक सौहार्द्र का प्रतीक बनाने में योग की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक और योगाचार्य आचार्य कृष्ण कुमार ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, मंडूकासन, जानु शीर्षासन आदि का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को नियमित योग करने और प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर योग शिविर में योगदान देने वाले विभिन्न योगाचार्यों एवं प्रशिक्षकों को पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कुलसचिव डॉ. पीयूष पांडेयडॉ. ऐना ऐरिक ब्राउनदेवप्रताप सिंहडॉ. एस.एन. साहूडॉ. एल.एस. रावतडॉ. मंजरी राणाडॉ. अनुषा कर्णवालडॉ. अखिल कुमारडॉ. टी.पी. सिंहडॉ. योगेश्वर शर्माडॉ. अनिल कुमार जायसवालडॉ. श्रीराम गुप्ताएस.एस. बघेलसंजीव रायअंकिता श्रीवास्तवके.पी. सिंहडॉ. प्रताप सिंह (निदेशक, मेरठ परिसर) सहित अनेक गणमान्य, शिक्षक, स्टाफ सदस्य एवं सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी विश्वास राणा द्वारा किया गया। योग दिवस के अवसर पर छात्रों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button