पाकुड़

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल संरक्षण विषयों पर आयोजित कार्यशाला में मुखिया और पंचायत सचिव को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Important information given to Mukhiya and Panchayat Secretary in the workshop organized on health, education and child protection subjects

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में विवाह एवं मजदूरों के प्रवास के दस्तावेजीकरण सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल संरक्षण विषय पर आधारित प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखण्ड के सभी ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिवों को बाल विवाह नियंत्रण,प्रवासी मजदूरों पंजीकरण, स्वास्थ्य के प्रति सजगता,शिक्षा के प्रति जागरूकता सहित आधारभुत साक्षरता और संख्यात्मकता एवं ड्राप आउट बच्चे के विषयों पर पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर मीना ठाकुर, गाँधी फेलो के जीतेन्द्र विष्ट, राहुल कुमार, मेधा यादव, रामप्रकाश कुमार, चांदनी परवीन द्वारा विस्तृत जानकारियां दी गई। वहीं एसोसिएशन फॉर वोलेनटियारी एक्शन के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट एसोसिएट मानिदिपा साहा ने बाल संरक्षण, बाल विवाह प्रवासन रेजिस्ट्रेर को सामंजस्य स्थापित करने के विषयों पर जानकारी दी गई। मौके पर प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण /क़ृषि पदाधिकारी के.सी. दास, स्वास्थ्य विभाग से प्रोग्राम ऑफिसर नरेश साहा सहित सभी ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button