ललितपुर
लखनऊ इण्टरसिटी को ललितपुर से चलाने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। झांसी से लखनऊ जाने और लखनऊ से वापिस आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को ललितपुर से चलाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। गाड़ी संख्या 11109 व 11110 को ललितपुर से चलाए जाने के संबंध में रेलवे विभाग द्वारा भी कई बार समाचार पत्रों में बताया गया कि यह गाड़ी ललितपुर से जल्द ही चलाई जाएगी। लेकिन अभी तक इस गाड़ी के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती है कि कब तक ललितपुर से यह गाड़ी चलाई जाएगी।



