बरेली
दिव्य जीवन संघ द्वारा फरीदपुर में हरि नाम की गूंज
श्री हरि संकीर्तन मंडल बरेली द्वारा हरिनाम संकीर्तन भजन संध्या का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : हरिमंदिर बरेली संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम की रस धारा बहाई गई। भजन संध्या का आयोजन शताब्दी वर्ष पर हुआ। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा द्वारा दीप प्रवाजलित कर भजन संध्या की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर हरि मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी महिला मंडल सदस्यों के भजन संध्या में उपस्थित रहे। दिव्य जीवन संघ फरीदपुर के संचालक डॉ श्री गुजराल ने सभी भक्तजनों का पधारने पर आभार व्यक्त किया और आश्रम द्वारा किया जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सभी भक्तों ने गुरुचरणों में शीश नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




