
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ : हापुड़ के सिपाही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है. बताया जा रहा है कि हादसा रविवार देर रात उस वक्त हुआ, जब हापुड़ पुलिस का सिपाही सोनू बालियान देर रात पटना मुरादपुर की तरफ से थाना हाफिजपुर जा रहे थे। जब वह गढ़ रोड पर पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में सोनू की गाड़ी टकरा गई , जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू बालियान निवासी जनपद मुजफ्फरनगर थाना हाफिजपुर में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। सिपाही सोनू बालियान देर रात पटना मुरादपुर गांव की और से थाना हाफिजपुर जा रहे थे। जब वह गढ़ रोड पर पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में सोनू की गाड़ी टकरा गई , जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से ट्रेक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी जैसे ही सोनू के परिवारीजनों को हुई, तो उनमें भी कोहराम मच गया और वह रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर दौड़ लिये. उधर, पुलिस महकमे में भी सिपाही सोनू बालियान की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और कानूनी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है.
हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि देर रात हादसा हुआ है जिसमें सोनू कुमार नाम के कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर हाफिजपुर में तैनात थे। जानकारी मिली है कि ये अपनी वैगनआर कार में पटना मुरादपुर गांव की और से थाना हाफिजपुर की तरफ जा थे। तो रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्रॉली थी जिसमें पीछे से जाकर इनके वाहन ने हिट किया है। इनकी बॉडी उसमें फंस गई थी जिसको काफी मुश्किल से पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकला गया है। और मोर्चरी भेजवाया गया है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।




