उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड के सभी जिलों में ऑनलाइन/वर्चुअल राष्ट्रीय लोक अदालतों का किया उद्घाटन
Chief Justice of High Court Tarlok Singh Chauhan inaugurated online/virtual National Lok Adalats in all the districts of Jharkhand
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड के सभी जिलों में ऑनलाइन/वर्चुअल राष्ट्रीय लोक अदालतों का उद्घाटन किया जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश एवं एचसीएलएससी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आनंद सेन तथा न्यायाधीश एवं दुमका न्यायाधीशालय के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के गरिमय उपस्थित में ऑनलाइन उद्घाटन हुआ ।इस दौरान पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में वर्चुअल/ऑनलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम, कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास शामिल हुए। सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ बेचों का गठन किया गया है जिसमें पारिवारिक,वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा वाद, चेक बाउंस के वाद, वाणिज्यिक विवाद, घरेलू हिंसा वाद, सेवा मामलों के वाद, आपराधिक समझौता योग्य वाद, उपभोक्ता विवाद वाद, ऋण वसूली के वाद, विभाजन के वाद, बेदखली / निष्कासन वाद, भूमि अधिग्रहण वाद एवं अन्य उपर्युक्त सिविल वाद का सुलह समझौता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13612 मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें 30करोड़ 26 लाख 49 हजार 388 रुपयों का समझौता कराया गया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट कर्मी, मेडिकल टीम, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, समेत वादी प्रतिवादी मौजूद रहे।



