बरेली

राजश्री कालेज में स्पोर्ट्स एरीना- 2025 का हुआ आयोजन

फ्री फायर व काउंटर स्ट्राइक में मोहित, अनुभव और वंशज रहे बेस्ट परफॉर्मर.                                       

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : राजश्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में नोवा क्लब के अंतर्गत ई- स्पोर्ट्स एरीना- 2025 का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फ्री फायर एवं काउंटर स्ट्राइक जैसे ई- खेलों में अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए बी0 टेक0 कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुभव एवं वंशज तथा एम0 टेक0 के मोहित वर्मा के शानदार प्रदर्शन से बाबा भूत को प्रथम एवं हास्टल रैपर्स को द्वितीय स्थान मिला।
उद्घाटन सत्र के अवसर पर संस्थान के चेयरमैन  राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि टीम वर्क के अंतर्गत कार्य करते हुए क्रीडा कौशल को निखारने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन एवं प्रतिभा बेहद सराहनीय रहा। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सॉफ्ट स्किल्स को बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम है। प्रतिस्पर्धा में काउंटर स्ट्राइक के अंतिम चरण में डिकोड गेम्स को प्रथम व चौंपियन ऑफ बरेली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतिस्पर्धा में मार्गदर्शक के रूप में संस्थान के निदेशक डॉ0 पंकज शर्मा, डॉ0 अनिल कुमार, डीन डॉ0 साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी विभागाध्यक्ष डॉ0 रूचिन जैन, समन्वयक आकांक्षा गुप्ता, हर्षित का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button