पाकुड़
फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे सुशील मुर्मू , बढ़ाया होंसला
Sushil Murmu reached the final football competition, boosted morale

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 07 सितंबर 2025 को सिद्धू कान्हू मुर्मू मेमोरियल क्लब बलिडीह की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 8 टीमों ने भाग लिया। फ़ाइनल मैच का उद्धघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेमब्रम के प्रतिनिधि मास्टर सुशील मुर्मू ने फीता काटकर किया। वही फ़ाइनल मैच का मुकाबला रोनी स्टार F. C और F. C daynamite के बीच खेला गया। जिसमें F C daynamite ने एक गोल से जीत हासिल क़ी। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष रबिन्द्र मरांडी, सचिव प्रेम मुर्मू, चंपाई मोहली एवं अन्य गणमान्य वयक्ति मौजूद थे।



