अमेठी

बन्द राजकीय महिला अस्पताल को यथाशीघ्र संचालित करे सरकार -विश्व नाथ पाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी जायस । सबसे पुरानी नगर पालिका जायस में स्थानीय स्तर पर महिलाओं के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। राजकीय महिला अस्पताल तीन साल से बंद है।समय से इलाज न होने के कारण दो दिन पहले एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।पति पत्नी की मौत का सदमा नहीं झेल पाया और पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विलाप कर रही महिलाओं के आंसू पोंछे, दुःख बांटा और पार्टी की ओर से यथासंभव मदद का भरोसा दिया।
सत्यप्रकाश गौतम, निवासी मोहल्ला निखई,जेर मस्जिद,जायस के बेटे आकाश और बहू ज्योति की मौत दो दिन पहले हुई है।प्रसूता ज्योति को बीमार होने पर समय से इलाज नहीं हो पाया और लखनऊ पहुंचने पर वहां भी डाक्टरों ने उसका ठीक से इलाज नहीं किया और उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के ग़म में आकाश ने भी दम तोड दिया। एक ही परिवार मे दम्पति की मौत से मुहल्ले में मातम छाया हुआ है। परिवार और मुहल्ले के लोग काफी दुखी हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती को‌ तिलोई में दो पासी युवकों की हत्या और एक ही परिवार मे दो मौतें होने की जानकारी होने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल को प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को जेल मस्जिद के पास स्थित सत्यप्रकाश गौतम के घर पहुंचने पर मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ कई मीडिया कर्मी भी आ गये।
लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल को बताया कि जायस जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका है। यहां स्थानीय स्तर पर महिलाओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। राजकीय महिला अस्पताल तीन साल से बंद है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ ने इस पर आश्चर्य जताया और कहा कि यहां से बड़े राजनीतिक घरानों के लोग सांसद हुए हैं, फिर भी अस्पताल की यह दुर्दशा है।
बहन मायावती जी ने अपने कार्यकाल में पांच हजार स्कूल खोले, सैंकड़ों अस्पताल खोले,यह सरकार स्कूलों को बंद कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बंद राजकीय महिला अस्पताल को तत्काल संचालित कराने की मांग की और कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर जायस में एक बड़ा अस्पताल जरूर खुलवायेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश कमल,मंडरा प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम नन्हे सिंह चौहान , जिला प्रभारी दिनेश गौतम, अरुण कुमार गौतम, उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, महामंत्री सरवन कुमार यादव,बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, राम सजीवन कोरी, वरिष्ठ नेता रामानंद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, रमेश मौर्य, बाबू लाल मौर्य, संदीप मौर्य, एजाज अहमद,सत्य प्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button