बरेली

मकान के पास गाली-गलौज व दबंगई से परेशान परिवार

थाने में दी शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली : फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम चंदोखा टोढी निवासी रामप्रसाद पुत्र छोटेलाल ने थाना फरीदपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी के अनुसार, उसके मकान के पास रहने वाले होशियार पुत्र नन्हे, नन्हे पुत्र नोनी तथा सुमन पुत्री होशियार आए दिन उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
बताया गया कि घटना दिनांक 14 अप्रैल 2026 को लगभग सुबह 11:00 बजे की है, जब प्रार्थी की गैरमौजूदगी में विपक्षियों ने उसकी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट करने का प्रयास किया। इसी दौरान रामप्रसाद मौके पर पहुंच गया और किसी तरह बीच-बचाव कर अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा।लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर रामप्रसाद ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button