गाजियाबाद

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी देहात (गाजियाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के मीरपुर हिन्दू, लोनी देहात के बूथ अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने अपने गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र भेजा है।
प्रदीप त्यागी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि मीरपुर हिन्दू गांव में कूड़ा-कचरा डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने से आसपास के करीब 16 गांव प्रभावित होंगे। ये सभी गांव अब तक भाजपा को लगभग 90 प्रतिशत तक मतदान करते आए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि डंपिंग ग्राउंड के निर्माण से क्षेत्र में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।
त्यागी के अनुसार डंपिंग ग्राउंड बनने के बाद कैंसर, डेंगू, मलेरिया, बुखार, श्वास संबंधी रोगों सहित कई गंभीर बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में पार्टी से जुड़े रहना उनके लिए संभव नहीं है।
उन्होंने अपने इस्तीफे की सूचना भाजपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष को भी दे दी है। इस घटनाक्रम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है और स्थानीय ग्रामीणों उनके इस कार्य का स्वागत किया है और सरकार के निर्णय से उनमें
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button