गोड्डा

डहरे करम बेड़हा पर्व में झूमी बहनें, बेलडीहा से रतौरा चौक तक उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : डहरे करम बेड़हा पर्व को लेकर बुधवार को गोड्डा में परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। बेलडीहा से लेकर रतौरा चौक तक सैकड़ों की संख्या में बहनें पारंपरिक परिधान में जीत पर सवार होकर नाचते-गाते आगे बढ़ीं। पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा और देखने वालों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।इस अवसर पर बहनों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर करम पर्व की महत्ता को जीवंत कर दिया। यह पर्व झारखंड की लोक संस्कृति का प्रतीक है, जो भाई-बहनों के आपसी प्रेम और एकता को दर्शाता है। कार्यक्रम में शामिल बहनों ने कहा कि करम पूजा हमारी धरोहर है, जिसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।आयोजित विशाल डहरे करम बंडा महोत्सव में गोड्डा समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। सैकड़ों बहनों की मौजूदगी ने पूरे इलाके को पारंपरिक रंगों से सराबोर कर दिया।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद शाह दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे जुलूस की निगरानी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button