असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने तिनिसुकिया के गेलापुखुरी में उपस्थित होकर अरुणाचल प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में प्राण गवाने वालों के परिजनों से की भेंट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को तिनिसुकिया के गेलापुखुरी में उपस्थित होकर हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में घटित एक मर्मांतक सड़क दुर्घटना में जान गवा चुके सात लोगों के शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर गहन शोक संवेदना व्यक्त की और उनके दुख में सहभागी हुए। मुख्यमंत्री ने साथ ही दुर्घटना में किसी प्रकार प्राण रक्षा पाकर वर्तमान में चिकित्साधीन अवस्था में रहने वाले व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उसके उचित चिकित्सा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने बुधवार को असम सरकार की ओर से दुर्घटना में निहतों के निकटतम परिजनों को 5 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक अनुदान की चेक औपचारिक रूप से प्रदान की। दूसरी ओर आहत व्यक्ति के चिकित्सा के लिए भी मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शोकाकुल दुर्घटना में निहतों के जिन परिवारों ने अभी तक अरुणोदय योजना या राशन कार्ड का लाभ प्राप्त नहीं किया है, उन परिवारों को अतिशीघ्र यह सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को प्रदान किए। बुधवार की इस भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन आदि विभाग के मंत्री पीयुष हाजारिका, उद्योग एवं वाणिज्य आदि विभाग के मंत्री बिमल बोरा , श्रमिक कल्याण आदि विभाग के मंत्री रूपेश गुवाला, स्थानीय विधायक तथा पूर्व मंत्री संजय किशान, विधायक बलिन चेटिया, भास्कर शर्मा और पोनाकन बरुआ प्रमुख सहित स्थानीय बड़ी संख्या में विशिष्ट व्यक्ति और तिनिसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्निल पाल के दृष्टिगत जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


