
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में असम ने एक बार फिर गौरव हासिल किया है। अंडर–14 बालिका वर्ग में असम की तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कस्तूरी गोगोई ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक जीते—
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: 1:19.39 सेकेंड,
200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: 2:48.93 सेकेंड और
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: 36.70 सेकेंड। वहीं, आद्रिजा रानी चेतिया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनका समय रहा 2:30.75 सेकेंड। असम टीम के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप अंडर–14 वर्ग में असम को ‘सेकंड रनर-अप’ ट्रॉफी प्राप्त हुई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर असम तैराकी संघ के सचिव भास्कर रंजन दास एवं प्रचार सचिव मुकुटेश्वर गोस्वामी ने पूरी टीम के साथ-साथ प्रशिक्षक-प्रबंधक ममी बर्मन, रिंकी भुइयां और हरे कृष्ण गोगोई को हार्दिक बधाई दिया है ।


