बरेली

लंदन में आयोजित होने वाली एंटी फ्रॉड कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे अनुज अग्रवाल     

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। फरीदपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी साइबर एक्सपर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के अधिवक्ता अनुज अग्रवाल को लंदन में आयोजित होने वाली एंटी फ्रॉड कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है उक्त जानकारी सेंटर फार रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ की ओर से दी गई है। मोहल्ला साहूकारा निवासी वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में अपनी पहचान रखने वाले राव वीरेंद्र अग्रवाल के सबसे छोटे बेटे अनुज अग्रवाल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ में भारत के चेयरमेन है। मोबाइल इकोसिस्टम फार्म की ओर से आयोजित वृहद आयोजन मैं विश्व के विकसित देशो से लगभग 20 वक्ता और कई हजार श्रोता शामिल होंगे। वर्ष  में एक बार आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 16 सितंबर 2025 को लंदन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्व के चुनिंदा साइबर एवं अंतिम फ्रॉड एक्सपट्र्स अनुज अग्रवाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगे फरीदपुर के अनुज अग्रवाल। फरीदपुर बासीयो को हो रहा उन पर गर्व।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button