बेतुल

बैतूल सर्वहारा वर्ग और बैतूल जिले की खुशहाली के लिए आज निकलेगी भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा

खेड़ी ताप्ती घाट से जल लेकर निकलेंगे हजारों शिवभक्त

शहर तक जगह-जगह होता है भव्य स्वागत; प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक, आरती और भंडारे के साथ होगा समापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सर्वहारा वर्ग एवं बैतूल जिले की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना को लेकर विगत दो वर्षों से आयोजित की जा रही सद्भावना कांवड़ यात्रा इस वर्ष लगातार तीसरे वर्ष भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में निकलेगी। आज 24 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा हेमन्त वागद्रे के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त  खेड़ी ताप्ती घाट से मां ताप्ती का पवित्र जल लेकर शुरू होने वाली यह दिव्य यात्रा विभिन्न गांवों और बैतूल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार पहुंचेगी।
यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे खेड़ी ताप्ती घाट से होगा। इसके बाद कांवड़ यात्रा सुबह 10:30 बजे खेड़ी, 11 बजे दहरगांव, 11:40 बजे महदगांव, दोपहर 12:30 बजे भडुस, 1:10 बजे दनोरा और 1:30 बजे तितली चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर 2 बजे सदर ब्रिज, 2:20 बजे गेंदा चौक, 2:40 बजे कारगिल चौक और 3:10 बजे बस स्टैंड कोठी बाजार पहुंचेगी। दोपहर 3:30 बजे यात्रा प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार, बैतूल पहुंचेगी।
सद्भावना कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मार्ग में स्वागत, सेवा और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहता है, जिससे यात्रा का स्वरूप और भी भव्य हो जाता है।
पिछले दो वर्षों में आयोजित यात्रा की तरह इस वर्ष भी सद्भावना कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह है। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रही कावड़ यात्रा के माध्यम से सर्वहारा वर्ग के साथ पूरे बैतूल जिले की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की जाती है।
प्राचीन शिव मंदिर कोठी बाजार पहुंचने के बाद कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का मां ताप्ती के पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवान शिव की आरती होगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जलाभिषेक, आरती और भंडारे के साथ भव्य सद्भावना कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन होगा।
        सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से इस सद्भावना कावड़ यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button