बरेली
रसोइयों के सम्मान से बढ़ा हौसला, फरीदपुर में हुआ भव्य सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/फरीदपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के सम्मान में फरीदपुर तहसील में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में फरीदपुर और भुता विकासखंड की रसोइयों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान संघ अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर तथा जिला पंचायत सदस्य नवीन शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह ने की।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम का संयोजन बीईओ फरीदपुर शीशपाल सिंह और बीईओ भुता शशांक शुक्ला ने किया। संचालन रुचि सैनी ने किया।



