बरेली

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद  जी के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो               
  बरेली : कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 141 वीं जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी का आयोजन बसंत बिहार बरेली में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई
गोष्ठी के मुख्य वक्ता  शिव कुमार बर्तरिया एवं संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना ,प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट रहे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना द्वारा की गई संचालन प्रदेश महासचिव श्यामदीप एडवोकेट द्वारा किया गया
गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ओर बताया गया कि वो एक प्रतिभाशाली छात्र रहे ओर एक दीवान खानदान में 1884 में सीवान बिहार के पास एक रियासत में पैदा हुए राजनीति में डॉ साहब द्वारा उच्चतम स्थान प्राप्त किया ओर भारत के दो बार राष्ट्रपति बने
राष्ट्रपति बनने से पूर्व आप संविधान सभा के अध्यक्ष थै आपके नेतृत्व में ही भारत का संविधान लागू हुआ था असल में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा संविधान को बनाने में सबसे अधिक मेहनत की गई थी
डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा ही तत्कालीन  गृहमंत्री बल्लभभाई पटेल को सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की सहमति तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी की इच्छा के विरुद्ध प्रदान की गई थी ऐसे महापुरुष को कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा याद किया एवं माल्यार्पण एवं पुष्प चढाई गय
इस अवसर पर आशीष सक्सेना ,अजय सक्सेना ,पार्षद सुधा सक्सेना ,अशोक सक्सेना , चन्द्र प्रकाश सक्सेना फौजी ,संदीप सिन्हा ,डॉ जै एस भटनागर ,डॉ प्रमोद सक्सेना , श्रीमती निर्मला खरे , ऐन कै खरे ,बब्बू सक्सेना आदि प्रमुख रूप से रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button