गाजियाबाद
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से दुग्ध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक कंपनियों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।



