व्यापारी के घर हुए लूटकांड में इंस्पेक्टर हापुड देहात लाइन हाजिर
लापरवाही पर एसपी ने लिया एक्शन...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लूटकांड के जल्द खुलासे के लिये बनाई गई टीमें….
हापुड़ – हापुड़ में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी के घर में 2 जून की देर रात्रि को चार नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती डाली थी। इस मामले में हापुड देहात थाना पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
रविवार शाम एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कोतवाली देहात प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। और मामले का जल्द खुलासा करने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) के प्रभारी पारस मलिक को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पारस मलिक ने एसओजी में रहते हुए कई बड़ी वारदातों का पर्दाफाश किया हैं ।
आपको बता दें कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र स्थिति गढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल सीएचसी के सामने मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। उनके पोते सिद्धांत सोमवार रात करीब 11 बजे एक मित्र के साथ बाहर गए थे। रात लगभग 11:30 बजे जब सिद्धांत घर लौटे और मुख्य गेट खुलवाने लगे तो चौकीदार श्याम कुमार ने गेट खोला। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने तुरंत चौकीदार और सिद्धांत को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया। इसके बाद वे कमरे में पहुंचे और उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी, उनकी पत्नी सुशीला देवी, पोते सिद्धांत तथा चौकीदार को घर के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने सिद्धांत को गन पॉइंट पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और दो करोड़ रुपये की मांग की । परिवार को चादर के टुकड़ों से बांधकर बदमाशों ने अलमारी की चाबी ली और सवा किलो से अधिक सोने के आभूषण , चांदी के आभूषण तथा लाखों रुपये की नकदी दो बैग में रख ली । लूटपाट के बाद सभी को बंधक बनाए रखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले का जल्द खुलासा करने के लिए दस टीमें गठित की गई ।
अभी तक घटना का खुलासा न होने और घटना में लापरवाही को देखते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को एक्शन ले लिया। थाना हापुड़ देहात के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया और उनकी जगह एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) के प्रभारी पारस मलिक को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पारस मलिक एसओजी में रहते हुए कई बड़ी वारदातों का पर्दाफाश कर चुके हैं । अब हापुड पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।




