बीकेयू नेता भानु द्वारा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और भाजपा को अपशब्द कहने पर भड़के पूर्व मंत्री मदन चौहान…
मदन चौहान और बीकेयू नेता भानु के बीच धक्कामुक्की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- हापुड़ के गढ़ स्थित एक होटल के निजी कार्यक्रम में गढ़ पहुंचे भाकियू नेता ठा0 भानु प्रताप सिंह द्वारा मोदी जी , योगी जी और भाजपा को अपशब्द कहने पर भड़के गढ़ से पूर्व विधायक , मंत्री और बीजेपी नेता मदन चौहान । दोनों में हुई कहासुनी और धक्कामुक्की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ।
*भानु प्रतापसिंह बोले – गालियां दूंगा, दूंगा, दूंगा!
BJP नेता मदन चौहान बोले – दोगे तो तुम पिटोगे भी ।
भाकियू नेता ठा0 भानुप्रताप- कहीं नही पिटेगें*…
यह कहते हुए बीकेयू नेता भानु खड़े हो जाते है और BJP नेता मदन चौहान उन पर आक्रामक होते है । दोनों के बीच धक्का-मुक्की की घटना किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी ।
इस मामले में पूर्व मंत्री मदन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, गढ़ के एक होटल के निजी कार्यक्रम में मैं और बीकेयू के भानु प्रताप सिंह मौजूद थे । इसी बीच भानु ने आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। मैने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माने । जब मैने कहा कि भाजपाई हैं और आप अभद्रता करनी बंद नहीं करोगे तो आपकी पिटाई हो जाएगी । जिसके बाद हमारी कहासुनी होने लगी जिसके बाद भानु प्रताप सिंह मौके से भाग खड़े हुए ।



