हजारीबाग

अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हज़ारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक मां देव प्रिया की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित ऐसे लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिनका निष्पादन अन्य विभागों के समन्वय के अभाव में लंबित है। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। आपसी संवाद एवं पत्राचार को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से कार्य करें, ताकि जनसामान्य से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में उपायुक्त के जनता दरबार से प्राप्त मामलों एवं पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। झारसेवा के अंतर्गत लंबित जाति,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्रों के त्वरित निर्गत करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों पर निष्पादन कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। भू-अर्जन से संबंधित अभिश्रव सत्यापन एवं अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली,पेयजल एवं भवन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पथ निर्माण,जल जीवन मिशन लघु सिंचाई विभाग सहित सभी विभागों को संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने एवं प्रत्येक बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी अधिकारियों से पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई, ताकि जिले के विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक में नगर आयुक्त, डीआरडीए निदेशक,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button