ललितपुर
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक संपन्न
ललितपुर को मिला द्वितीय स्थान, जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तर प्रदेश के वर्ष 2026 सदस्यता विस्तार महाअभियान में ललितपुर जिले को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, तो वहीं प्रथम स्थान पर कुशीनगर और तृतीय स्थान पर जनपद बस्ती रहा। मंडल अध्यक्ष झांसी एस.के. भदौरिया ने बताया कि इस बार मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर, जालौन का प्रदर्शन जोरदार रहा है और जनपद ललितपुर ने द्वितीय स्थान पाकर पूरे झांसी मंडल का नाम प्रदेश में रोशन किया है। विंध्याचल (मीरजापुर) की प्रदेश कार्यसमिति की वार्षिक बैठक में ललितपुर जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह की अथक मेहनत के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सम्राट सिंह ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। संगठन के के कार्यो सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय है। प्रदेश सचिव डा.बी.बी. गौर ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि ललितपुर इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन किया और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर अन्य जिलों के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों ने बधाई प्रेषित की है। सोशल मीडिया पर स्थानीय पत्रकारों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।



