
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नवीन मंडी स्थल डेला पीर, बरेली स्थित सब्जी मंडी, बरेली में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुकान संख्या A – 30 के मालिक मुजीब खान ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी दुकान के पास काफी समय से गंदगी का ढेर जमा है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि सफाई को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंडी में फैली गंदगी से न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुजीब खान ने चिंता जताई कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दुकान संख्या 830 के पास जमा कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटाकर उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


