बोकारो

कसमार में रंगों का महापर्व होली हर्षोंउल्लास के साथ संपन्न

बच्चे बूढ़े सहित महिलाएं रहे रंगों से सराबोर

सभी जगह मस्ती और उल्लास का रहा माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

बोकारो । कसमार प्रखंड के सभी क्षेत्रों में रंगों का महापर्व होली हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे बूढ़े सहित महिलाएं सभी रही रंगों से सराबोर। सभी युवक युवतियां अपनी टोली के साथ एक दूसरे को रंगने रंग लगाने का दौर अहले सुबह से ही शुरू हो गया था। मंगलवार की सुबह पांच बजे होलिका दहन पुजारी कृष्ण मोहन चौबे जी के द्वारा विधि विधान के साथ पूजन कर संपन्न किया गया। जगह-जगह होली गीत पर लोग नाचते गाते मस्ती करते देखे गए। दोपहर बाद विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा तेलमूंगा स्थित शिवालय में एक से बढ़कर एक होली गीत गाते बजाते लोग देखे गए। यह कीर्तन मंडली गाते बजाते दुर्गा मंदिर चौबे टोला पहुंचकर कई गीत प्रस्तुत किए पुनःकीर्तन मंडली गाते बजाते स्कूल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंचकर कीर्तन भजन होली गीत पर प्रस्तुत किया। मौके पर कृष्ण मुरारी चौबे सूर्य भूषण शर्मा अखिल कुमार चौबे निरंजन प्रजापति देवानंद गोस्वामी लखन गोस्वामी सुनील जायसवाल नीतीश चौबे शशि भूषण प्रजापति परमेश्वर का कपरदार लखन गोसाई नेकलेस घासी राम लखन गोसाई सीताराम कपरदार उमेश कपरदार प्रताप लहकार धीरेंद्र प्रजापति अविनाश चौबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button