साहेबगंज
सोतीचौकी पांगड़ो स्कूल में SPC जागरूकता कार्यक्रम
विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी पांगड़ो में बुधवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट SPC परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ सुशील कुमार शामिल हुए।उनके साथ सार्जेंट मेजर रोहित दुबे, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह और साइबर सेल के प्रभारी पंकज वर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को SPC परियोजना की उपयोगिता बताई और अनुशासन, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व से अवगत कराया।उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।साइबर सेल प्रभारी पंकज वर्मा ने साइबर अपराध,ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों के तरीकों से सावधान रहने और ऑनलाइन लेन-देन व इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कबड्डी मैच का भी आयोजन किया गया।खेल के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, आपसी सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित किया गया।अतिथियों ने भी मैच का आनंद लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुस्मिता सोरेन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।वही मौके पर शिक्षक रमेश कुमार,आशीष प्रसाद,जितेंद्र कुमार यादव,संध्या किरण तिर्की सहित अन्य शिक्षक और कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



