सरकारी सिस्टम सुधारने के लिए धरना ही एक माध्यम- मुखिया निरंजन गोप
Dharna is the only way to improve the government system - Mukhiya Niranjan Gop

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। सरकारी सिस्टम को सुधारने के लिए जमुआ टांड़ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप पंचायत सचिवालय में अनिश्चित कालीन धरना दिया है। आपको बताते चले की जमुआटांड पंचायत में दो पीडीएस दुकानदार ममता देवी एवं मुकेश गुप्ता अपने मनमानी रवैया के कारण सभी राशन कार्ड धारीयो को कम राशन एवं उनसे जबरन पैसा वसूली के कारण सुर्खियों में है। अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे मुखिया निरंजन गोप का मानना है कि सरकारी तंत्र एकदम फेल हो गया है और उसके कारण जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी मनमाने रवैया अपना रही है। जिसमें वे लोग प्रत्येक महीना आने वाले राशन में कटौती कर रहे हैं और कार्ड धारीयो से जबरन पैसा वसूली कर रहे हैं । इसको लेकर जब तक ऊपर तक आवाज नहीं पहुंचती, तब तक हम अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कुछ कार्ड धारी से पूछा तो उनका भी जवाब था कि ममता देवी जब तक जरूरत से ज्यादा राशन कटौती कर लेते हैं और हम लोगों से ₹10 जबरन मांगते हैं, नहीं देने पर जैसे तैसे बहाने बनाते हैं। वही पीडीएस दुकानदार ममता देवी का कहना है कि इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। जबकि ऊपर से ही हमें राशन काम दिया जा रहा है और जहां तक 10 रुपया का बात है, वह भी सरासर गलत आरोप है। हम कभी किसी कार्ड धारीयो से पैसा की मांग नहीं किया है। मुखिया चाहे तो उसे पदाधिकारी से जांच करवा सकते हैं। दूसरा पीडीएस दुकानदार मुकेश गुप्ता से फोन पर सम्पर्क करना चाहा तो पहले रिंग बजी दूसरे बार करने पर स्विच ऑफ मिला। इससे यह प्रतीत होता है कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। इस अनिश्चितकालीन धरना में बेहराकुदर पंचायत के मुखिया जालिम रजक डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो, मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक, मालकेरा उत्तर के मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक, झिनझिंपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। वही घंटों बाद प्रखण्ड खाद्यान्न आपूर्ति पदाधिकारी बाघमारा के रघुवंश भारती धरना स्थल पर पहुंचे तथा लिखित वार्ता के साथ धरना समाप्त करवाया।



