खैरथल
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेम सिंह भड़ाना को दी श्रृद्धांजलि
सीएम भजनलाल शर्मा आज आएगे बघेंरी ,पूर्व मंत्री को देगे श्रृद्धाजंलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है, लेकिन पूरा प्रदेश इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के पैतृक गांव बघेरी आयेगे और संवेदना प्रगट करेगे श्रद्धांजलि देगे

