खैरथल

पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलुस,

खैरथल पुलिस जिंदाबाद के लगे नारे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल अनाज मंडी में मुनीम से लूट मामले में खैरथल तिजारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी में हथियार की नोक पर लूट के मुख्य आरोपियों दीपक उर्फ दीपू और प्रवाकर दास उर्फ प्रमोद को दिल्ली नोएडा से गिरफ्तार किया है। सोमवार को खैरथल पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू और प्रभाकर ने आगरा से गूगल मैप की मदद से 225 किलोमीटर बाइक चलाकर खैरथल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
खैरथल पुलिस ने बदमाशों का सोमवार को जुलुस निकाला पुलिस जाप्ते के साथ निकाले बदमाशों के जुलुस से आमजन मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और बदमाशों में डर पैदा होगा
अनाज मंडी में जुलुस पहुंचा तो व्यापार कमेटी के नेतृृत्व मे व्यापारियो  ने पुलिस पर पुष्पवर्षा कर आभार जताया। और खैरथल पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाये
संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने भी पुलिस की तारीफ़ करते हुए आशा व्यक्त की है कि आगे भी पुलिस अधिक सतर्कता से काम करते हुए आमजन में पुलिस का विश्वास कायम रखेगी और क्षेत्र में अपराध कमी हो ऐसी व्यवस्था और प्रयास करेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button