अमरोहा
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए अमरोहा से मदद
ग्रामीणों ने राहत सामग्री और 15 हजार रुपए भेजे, कपड़े-खाने भी है शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले की तहसील हसनपुर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा के ग्रामीणों ने सोमवार को राहत सामग्री से भरा एक वाहन रवाना किया। इस पहल में सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग किया।
अमरोहा जिले के हसनपुर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा के ग्रामीणों ने सोमवार को राहत सामग्री से भरा एक वाहन रवाना किया। इस पहल में सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग किया।राहत सामग्री में 200 दरी, 20 चादर और महिलाओं के लिए 100 प्लाजो शामिल हैं। इसके साथ ही 180 लोवर, 150 शर्ट, 120 अंडरगारमेंट्स और 120 बनियान भी भेजे गए हैं। पीड़ितों के लिए 300 जोड़ी चप्पल और 100 मच्छरदानियां भी दी गई हैं।खाने-पीने की सामग्री में 600 लीटर पानी और 7 पेटी बिस्किट भेजी गई हैं। एक-एक बोरी चावल, कुरकुरे और चिप्स भी शामिल हैं। गांव की मदीना मस्जिद पोरारा ने पूरे गांव के सहयोग से 15,000 रुपए की नकद राशि भी भेजी है।इस अवसर पर आशीष कुमार, मोहम्मद इदरीश मलिक, बबलू गौतम, सुनील त्यागी, साहिल अली, आसिफ अली, नाजिर अली, ईशू गौतम, शमसुद्दीन मलिक, खुर्शीद मलिक, रफीक कस्सार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। यह पहल आपदा के समय में मानवता और एकजुटता का उदाहरण बन गई है।



