रामपुर शाहबाद
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन लगातार सामाजिक एकता और समरसता को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। पिछले वर्ष कार्य क्षेत्र में आए उतार-चढ़ाव को भूलकर नए वर्ष के शुभ आगमन की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की गई। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने अपने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर किया। किसी ने गीत गाया तो किसी ने शेर शायरियां सुनाकर एक दूसरे का मनोरंजन किया। वहीं गजलों की बहार और चुटकुलों की फुहार ने भी समस्त पत्रकारों के चेहरों पर एक अलग प्रकार की खुशी ला दी। शायरियों की दुनिया में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले सोहेल असरार खान, आसिफ कुरेशी एवं फईम आतिश ने कार्यक्रम में लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया लोग इतना झूमे और इतना हंसे कि उनकी आंखों से आंसू तक आ गए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस अवसर पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर, आकाश शंकर व अभिषेक शर्मा, विधिक सलाहकार सोहेल असरार खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज अहमद, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, सचिव सुमित कश्यप, सचिव जहीर अहमद, संयुक्त सचिव फैज़ी खान,सचिव फहीम खान आदि रहे।

