देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195 वीं जन्म दिवस मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग बड़कागांव पीएम श्री विद्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती बड़कागांव रविदास महासभा की बैनर तले मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम एवं संचालन शिक्षक चेतलाल राम एवं नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। मौके पर रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश में सावित्री बाई फुले की योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सदैव सावित्रीबाई फुले को लोग याद रखेंगे। पूर्व मुखिया दीपक दास ने कहा कि सावित्री बाई फुले की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होनी चाहिए एवं स्कूलों में बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित करनी चाहिए।शिक्षक चेतलाल राम ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समज में व्याप्त उच्च नीच भेदभाव आदि विसंगतियों को झेलते हुए देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनी थी। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी समाज का संपूर्ण विकास संभव है। कार्यक्रम में दीपक दास के द्वारा सावित्रीबाई फुले से संबंधित कैलेंडर का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से नगर इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राम ,सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,बादम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास ,पूर्व पंसस राजीव रंजन, हाई स्कूल शिक्षक सुकेश कुमार, रविदास महासभा के प्रखंड महासचिव रघुनाथ राम, गोविंद राम, रविदास महासभा के प्रखंड कोषाध्यक्ष युगेश्वर राम, सोनबरसा के संजय दास ,रविदास महासभा नगर इकाई के उपाध्यक्ष आशीष आर्य, रामवृक्ष राम,जयप्रकाश राम, आशीष कुमार मेहरा, सिकंदर कुमार अन्य उपस्थित थे।



