अमरोहा

निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने का आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा /हसनपुर : ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने का ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपकर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ब्लाक क्षेत्र के गांव नसीरपुर के ग्रामीण एकत्र हुए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की गांव रामपुर भूड़ से मुख्य मार्ग होते हुए गांव डगरपुरी सहित लगभग एक दर्जन गांवों को जोड़ता है, जिस मार्ग का निर्माण कार्य शासन के निर्देश पर किया जा रहा है।लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया है और कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों द्वारा जब ठेकेदार से सड़क निर्माण करने की मांग की जाती है तो ठेकेदार द्वारा कहा जाता है कि वह अपने हिसाब से कार्य करेगा। इसी के साथ ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग न करने का भी आरोप लगाया, ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है कि सड़क निर्माण कार्य की जांच कर कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र,अनिल ,जबर सिंह,सुमित,अजय पाल,सतपाल, राजपाल,सुभाष,डाले,शिव स्वरूप, रामनिवास,महेंद्र,हरीश,अर्जुन,सुरेश, प्रदीप,कुलदीप,ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button