अमरोहा

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, छः बाइके बरामद।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/ हसनपुर : हसनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की 6 बाइक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कार्यालय के समक्ष पेश किया गया, पुलिस क्षेत्र अधिकारी द्वारा खुलासा कर जानकारी दीगई। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गजरौला मार्ग पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के निकट से एक शातिर चोर सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की छः बाइकें और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।​ पुलिस क्षेत्र अधिकारी पंकज त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय पुत्र राजू निवासी मोहल्ला खैवान और दो अन्य बाल अपचारियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए अमरोहा अड्डा, ग्रीन सिटी व अन्य स्थानों से बाइके चोरी करते थे। ये शातिर चोर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइकों को काशीराम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में छिपाकर रखते थे।
​पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की गंभीर धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं कोतवाली पुलिस का मानना है कि इस खुलासे के बाद नगर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button