पाकुड़

प्रखण्ड स्तर पर विकास योजनाओं का अधिकारी ने की स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया गया जोर

The officer conducted on-site inspection of development schemes at the block level, emphasis was laid on quality and timeliness.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के सदर प्रखण्ड पाकुड़ में जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं कनीय अभियंता जूलियस द्वारा मदनमोहनपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के सख्त निर्देश दिए। इसी क्रम में सहायक अभियंता जमील अख्तर एवं प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू द्वारा नरोत्तमपुर पंचायत के समीप कशीला मोड़ के पास डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित समय सीमा की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए गये। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत नाडेप निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे जैविक खाद उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, मृदा स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा तथा किसानों को पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों तक योजनाओं का सीधा, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा दोषियों

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button