बेतुल
बैतूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आक्रोशित होकर टारगेट करना ठीक नहीं: राजेंद्र महाले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राजनीति में बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। धाकड़ समाज के युवाओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा माफी मांगने के बाद भैंसदेही के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कार्डिनेटर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र महाले ने अपना पक्ष रखा है।राजेंद्र महाले ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सम्मानित धाकड़ समाज को लेकर कोई गलत कहने का इरादा नहीं था। वीडियो में भी ऐसा कोई दिखा और न ही सुनाई दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति विशेष ने कुकर्म किया था, वह भाजपा समर्थक था जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई और भाजपा को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। श्री पटवारी ने केवल उस आरोपित व्यक्ति विशेष के विपरीत संस्कार और गलत कार्य का विरोध किया था।
महाले ने कहा कि प्रिय धाकड़ समाज के युवाओं को आक्रोशित होकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को टारगेट करना ठीक नहीं था। धाकड़ समाज का आज बड़ा सम्मान और वर्चस्व है। कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं से माफी मांगकर यह साबित किया है कि वे अपने आत्मसम्मान से ज्यादा समाज के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की फिक्र करते हैं।उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी पटवारी समाज की शान हैं। इस दौरान राजेंद्र महाले ने वोट चोरी मामले को लेकर आयोजित विशाल रैली की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। महाले ने जिले की कांग्रेस समर्थक जनता से अपील की कि वे इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर उनका हृदय से स्वागत करें।


