शामली

प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में शामली के छात्रों ने जीते पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पांच और छह अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में शामली के छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

बौद्धिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बाल वर्ग में आयुष्मान भारद्वाज, आदित्य मंगल और अमोल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रामायण की चौपाइयों पर आधारित अंताक्षरी के शिशु वर्ग में राशि, वाणी और अदिति शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बाल वर्ग की इसी प्रतियोगिता में वंशिका वर्मा, अनन्या शर्मा और जसमीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर लौटे छात्र-छात्राओं को विद्यालय में संभाग निरीक्षक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य संजय सैनी और शिवकुमार धीमान ने पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संभाग निरीक्षक ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष प्रांतीय, क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

शिवकुमार धीमान ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक बरेली में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button