
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में आयोजित जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ की कक्षा 12 की छात्रा अंशु ने प्रथम, इसी कॉलेज की रिया ने द्वितीय तथा तन्नु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम, सोनिया आरआरएम इंटर कॉलेज कांधला द्वितीय और पूर्वी एमके इंटर कॉलेज शामली तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंशु ने प्रथम, पूर्वी ने द्वितीय तथा कशिश लाला इंद्र प्रकाश इंटर कॉलेज बड़ौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाला फेंक बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ की अन्नू प्रथम, जीजीआईसी कांधला की मय्या द्वितीय और बलवंती देवी इंटर कॉलेज ऊन की छात्रा तृतीय रहीं। गोलाफेंक में अन्नू प्रथम, अंजली वीवीआर इंटर कॉलेज शामली द्वितीय और नरगिस जीजीआईसी कांधला तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इंटर कॉलेज बड़ौरी के तुषार ने प्रथम, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली के अक्षय मलिक ने द्वितीय तथा डीएवी इंटर कॉलेज ऊन के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य रणधावा सिंह ने मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



