कैराना

डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

यमुना ब्रिज पर हुआ हादसा, चचेरे भाई को गंभीर हालत में पानीपत कराया भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। यमुना ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
   गांव रामड़ा निवासी नौशाद के साथ गांव के ही परवेज (21) और उसका चचेरा भाई अफनान (20) गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हरियाणा स्थित पोल्ट्री फार्म से खाद भरने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह यमुना ब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परवेज और अफनान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अफनान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button